चिकन पॉक्स के दाग कैसे जाते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:10

इन उपायों से दूर करें चिकन पॉक्स के दाग

नींबू

नींबू में विटामिन सी के साथ इसका नेचर अम्लीय होता है जो स्किन से आसानी से दाग निकाल देता है। इसके लिए नींबू का रस कॉटन में लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ा देर बाद साफ पानी से धो लें।

शहद
शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके द्वारा भी चेचक के दागों को हटाया जा सकता है। इसके लिए शहद दाग में लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम 3-4 बार ऐसा करें।

लहसुन
लहसुन की कुछ कलियों को लेकर पीस लें और इसके रस को दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। चंदन
चंदन पाउडर को ऑलिव ऑयल में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे दाग में लगा लें। कुछ देर लगा रहने के बाद धो लें।

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पााए जाते हैं जो आपकी स्किन से दाग हटाने के साथ-साथ निखार भी लगाता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं। इसके लिए थो़ड़ा सा एलोवेरा जेल लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद थोड़ी देर में धो लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info